39.3 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

विधायक राज सिन्हा ने किया ‘मन की बात’ का श्रवण, कहा – “प्रधानमंत्री के विचार हमें करते हैं प्रेरित”…

IMG 20250831 WA0077

धनबाद:आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सिन्हा ने कहा,

“प्रधानमंत्री जी के विचार न केवल प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि विकास की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदेश को आत्मसात कर धनबाद के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष रूप से गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्वच्छता अभियान, और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा:

“गर्व से कहो, यह स्वदेशी है। उपहार वही दें जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो जो भारत में बना हो, सजावट भारतीय वस्तुओं से हो और रोशनी भी भारत में बनी झालरों से हो।”

इस प्रेरक संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को पुनः दोहराया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर कई गणमान्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला मंत्री  रीता यादव, श्री मुकेश सिंह, मंडल महामंत्री उमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, अन्य प्रमुख कार्यकर्ता  अरविंद सिंह, प्रमोद अग्रवाल, रवि सिन्हा,  अप्पू सिंह, अमित विशाल,  टुन्नू यादव
सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुँचाना था, जिसे सभी ने एकजुट होकर सफल बनाया।

 

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!