25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झरिया में सड़क दुर्घटना में घायल 11वीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया — इलाज में लापरवाही का आरोप….

IMG 20250901 WA0044

झरिया(DHANBAD): झरिया के बालूगद्दा निवासी 15 वर्षीय छात्र देव वर्मा की इलाज के दौरान मौत के बाद धनबाद के पाटलिपुत्र अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना पर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने में जुट गई है। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि देव वर्मा अपने दोस्त बॉबी मांझी के साथ डिगवाडीह में गणेश पूजा देखकर रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी

हादसे के बाद देव वर्मा को गंभीर हालत में पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का दावा है कि देव वर्मा होश में था और बातचीत भी कर रहा था, लेकिन अचानक सुबह 6 बजे अस्पताल से कॉल आया कि उसकी हालत गंभीर हो गई है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें मौत की सूचना दी गई।

इस घटना के बाद लोगों में ग़ुस्सा है और परिजन इलाज में लापरवाही व समय पर डॉक्टर के न होने को लेकर अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular