31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

अमित शाह पर टिप्पणी कर बुरी फंसी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पुलिस ने FIR की दर्ज…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं टीएमसी सांसद ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ‘मूर्ख कहावत नहीं समझते हैं।’ मोइत्रा ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर अमित शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो “पहली चीज जो आपको करनी चाहिए वह यह है कि अमित शाह का सिर काटकर अपनी मेज पर रख दें।”

उन्होंने यह कथित बयान गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिया। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ शनिवार को माना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप, दावे) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मोइत्रा ने कहा कि पुलिस उनके बयान को तोड़-मरोड़ रही है जबकि उन्होंने मुहावरे की भाषा का प्रयोग किया था। मोइत्रा ने कहा कि सिर काटने का मतलब है कि किसी अनहोनी को लेकर जिम्मेदारी लेना। उन्होंने कहा, यह मुहावरा है लेकिन मूर्ख इसे कहां समझ पाएंगे। मोइत्रा ने यह भी कहा कि 2024 में अबकी बार, 400 पार का नारा दिया गया लेकिन बीजेपी मुंह के बल गिरी। विदेशी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा कि केवल 240 सीटें नरेंद्र मोदी के मुंह पर तमाचा हैं। तो क्या किसी ने जाकर पीएम मोदी को तमाचा मारा था? क्या बीजेपी मुंह के बल गिरी थी? यह सिर्फ मुहावरा है।

तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता गोपाल सामंतो ने आरोप लगाया कि मोइत्रा की टिप्पणी आपत्तिजनक और असंवैधानिक थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि 1971 में रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी शरणार्थी बसे थे और मोइत्रा के बयान से उनमें भय पैदा हो गया है, क्योंकि इस तरह की टिप्पणी से अन्य समुदायों में उनके प्रति गुस्सा भड़क सकता है।

spot_img
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular