दिल्ली:दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) लाइसेंस शुल्क के आधार पर 200 से ज़्यादा प्रीमियम संपत्तियों की ई-नीलामी कर रहा है। इन संपत्तियों में समारोह स्थल कियोस्क कैफे फूड कोर्ट शॉपिंग सेंटर और मोबाइल टावर शामिल हैं। इस नीलामी से दिल्ली में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।





















