25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार की महिलाओं के सपनों को पंख लगा गये PM मोदी…

पटना : PM मोदी ने मंगलवार को बिहार की महिलाओं के सपनों को पंख लगा दिया। उनके सपनों को उड़ान भरने का रास्ता खोल दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के वास्ते PM मोदी ने बिहार की महिलाओं के लिए 105 करोड़ रुपये की सौगात दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना राज्य की जीविका दीदियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जल्द ही केंद्र सरकार भी इसमें 110 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण बिहार सरकार की प्राथमिकता रही है। 2005 से सत्ता में आने के बाद महिलाओं को पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस व सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 2006 में ‘जीविका’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत अब तक लगभग 11 लाख स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं और इनमें 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं। अब शहरी क्षेत्रों में भी जीविका समूह बनाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 37 हजार तक पहुंच गई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular