रांची :नई उत्पाद नीति के तहत सोमवार से रांची की 150 ई-लॉटरी आवंटित शराब दुकानों में बिक्री शुरू। 138 दुकानों में लाइसेंस और साइट वेरिफिकेशन पूरा, शेष में जल्द बिक्री। पहले दिन देरी से शराब पहुंचने के कारण बिक्री शाम 5 बजे शुरू।
उपलब्ध ब्रांड: बियर में किंगफिशर, ब्लॉक बस्टर, हंडर, काल्सबर्ग; व्हिस्की में रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, ब्लैक डॉग, ब्लेंडर्स प्राइड, 8 पीएम, बी-7, 100 पाइपर्स। अब दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी, पहले 10 बजे तक थी सीमा। कीमतों में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों की भीड़।






















