27.5 C
Jharkhand
Saturday, August 8, 2026

जामताड़ा जिले में हड़कंप : हिंग्लो नदी किनारे अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद…

जामताड़ा: कुंडहित थाना क्षेत्र के अंबा पंचायत अंतर्गत बलीनारायणपुर हिंग्लो नदी किनारे मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच में पाया गया कि मृतका के गले में उसकी ही साड़ी का फंदा कस हुआ था और जीभ बाहर निकली हुई थी। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पूर्व हुई होगी।

घटनास्थल बेहद सुनसान और दुर्गम इलाके में स्थित है, जहां पहुंचने में ग्रामीणों और पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतका के हाथ में शंखा पाया गया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गैर-आदिवासी समुदाय की थी। शव के पास एक साड़ी और ब्लाउज भी बरामद हुआ।

महिला का शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है।
कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। शव के सभी बाल सफेद पाए गए, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका अधेड़ उम्र की थी।
फिलहाल अज्ञात महिला का शव बरामद होने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
झारखंड में सोनम वांगचुक के नाम से फेमस हो रहे अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो की सेवा कर रही पूजा ने क्या
03:39
Video thumbnail
आंदोलन की कोर मेंबर JPSC अभ्यर्थी से जानिए—सरकार की ओर से अब तक क्या पहल हुई? समझौता डेलीगेट में कौन
03:14
Video thumbnail
जुनैद बिरयानी वाले भी मिले झारखंड के ‘सोनम वांगचुक’ देवेंद्रनाथ महतो से,11Scopes से क्या कहा? सुनिए
00:53
Video thumbnail
ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से सुलगा अवैध गुटखे का गुप्त गोडाउन,फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने किया सील
01:17
Video thumbnail
राजगंज में संत शिरोमणि रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत...
01:22
Video thumbnail
नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कोई मलाल नही वो उमर खालिद की समर्थक है,देश विरोधी नेहा
00:18
Video thumbnail
झारखंड के आंदोलनरत छात्रों को देश भर से मिल रहा अपार समर्थन,छात्र नेता जीवन कुमार यादव का धाकड़ बयान
03:07
Video thumbnail
81 में 81 विधायक चो. अभ्यर्थियों को समर्थन देने पहुंचे JLKM प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कह दिया....
05:19
Video thumbnail
झारखंड का Zen G जाग गया है... रामगढ़ से आए क्रांतिकारी विमल कुमार ने सरकार को दिखाया आईना..
03:36
Video thumbnail
झारखंड की जनता ने 81 विद्यायक चुने है या गु... जलक्म प्रवक्ता ने किसी को नही छोड़ा...
01:07

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular