35.3 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

कृष्ण मातृ सदन में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित…

कतरास: शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में श्रीकृष्णा मातृ सदन रानी बाजार कतरास एवं सात्विक आईवीएफ धनबाद की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुई। साथ ही स्वर्गीय चुनचुन मिश्रा एवं स्वर्गीय प्राणी मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कतरास व आसपास के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं सात्विक आईवीएफ की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
समाजसेवी एवं वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाले होते हैं और शिक्षा के वास्तविक अनुभव के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर सड़कों पर काले शीशे वाले वाहनों के चलन पर भी चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व बियाडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा, डॉ. शिवानी झा, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ. वीएन चौधरी, डॉ. मनीषा मीनू, अनंत श्री कृष्णा, कन्या पाठशाला की प्राचार्य राखी कुमारी, पूर्व प्राचार्य सूर्यनारायण तिवारी, गुजराती हिंदी स्कूल के प्राचार्य आशुतोष पांडेय, तरुण कुमार महतो, भारती कुमारी, महादेव चटर्जी, श्रवण कुमार, वंदना कुमारी, बिनोद सिंह, अनुज कुमार सिन्हा, सोमनाथ चटर्जी,शंकर चौहान, राणा प्रताप चौहान, धीरज कुमार एवं उमेश चंद्र पांडेय उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन गौतम मंडल ने किया.

spot_img
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!