31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

मनातू मुठभेड़ में हैदरनगर के दो वीर जवान शहीद, संतन का अंतिम संस्कार संपन्न, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई…

झारखंड: पलामू जिले के मनातू में बुधवार को हुई पुलिस और उग्रवादियों की मुठभेड़ में हैदरनगर थाना क्षेत्र के दो वीर सपूत शहीद हो गए। शहीद जवानों में बरेवा गांव निवासी संतन मेहता और परता गांव निवासी सुनील राम शामिल हैं। दोनों की शहादत की खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया है। जगह-जगह लोग उनके साहस और जांबाजी की चर्चाएं कर रहे हैं।

गुरुवार को शहीद संतन मेहता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान हुसैनाबाद के एसडीपीओ मो. एस. याक़ूब और आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि देने वालों की कतार दो से तीन किलोमीटर लंबी थी। संतन अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

वहीं परता गांव के वीर जवान सुनील राम का नया मकान बंद पड़ा है। सुनील अपनी पत्नी शोभा देवी और दो पुत्रों युवराज एवं आयुष के साथ डाल्टनगंज में रहते थे, जबकि उनके माता-पिता हरियाणा में रह रहे हैं। परिजन देर रात तक गांव पहुंचेंगे। इसी कारण उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ परता के सोन नदी घाट पर किया जायेगा।

दोनों जवानों के पार्थिव शरीर हैदरनगर लाए गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, झामुमो नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद की धरती वीर सपूतों से भरी है। नक्सलियों से लोहा लेते हुए संतन और सुनील ने अपने प्राणों की आहुति देकर क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

spot_img
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular