33 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

पाथरडीह कोल वाशरी विवाद: तीन दिन के संघर्ष के बाद परिवार को मिला न्याय, पत्नी को स्थायी नौकरी…

झरिया : पाथरडीह स्थित मिवाना कोल वाशरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जादू महतो की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन लगातार तीन दिनों तक शव को वाशरी गेट पर रखकर धरने पर डटे रहे। उनकी प्रमुख मांग थी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी दी जाए।

धरना स्थल पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा – “अगर मुआवजा दिया गया है, तो नियोजन किसे मिला?” त्रिपक्षीय वार्ता में संतोषजनक जवाब न मिलने पर वे बीच बैठक से ही बाहर निकल गए और प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

आखिरकार ग्रामीणों और JLKM टीम की एकजुटता रंग लाई। तीन दिन के संघर्ष के बाद प्रशासन ने मृतक की पत्नी को स्थायी नियोजन देने और फॉर्म-3 निर्गत करने की सहमति दी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

यह घटनाक्रम न केवल जादू महतो के परिवार को राहत देने वाला साबित हुआ, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि कोल बेल्ट के श्रमिकों और ग्रामीणों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं है। जब लोग एकजुट होते हैं, तो न्याय की राह भी आसान हो जाती है।

spot_img
Video thumbnail
मूक बधिर क्रिकेटरों का होगा धनबाद में जुटान,20 से भारत - नेपाल के बीच होगा मैच
03:57
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!