धनबाद:गुरूवार को ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया ,गोविंदपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के निदेशक् डा.एस.खालिद ,चेयरपर्सन डा.निखत परवीन, विधालय की प्राचार्या चांदनी त्रिगुनाइत् एवं सभी शिक्षको ने भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक, और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण,स्वागत गीत,नृत्य, स्किट आदि कार्यक्रमों द्वारा शिक्षकों को सम्मान दिया गया।






















