24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कोयला डंप की मांग को लेकर हंगामा, एजेंट के साथ मारपीट का आरोप….

असंगठित मजदूरों ने लगाया एजेंट पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

धनबाद: बीसीसीएल के एरिया 5 अंतर्गत तेतुलमारी कोलयरी में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब तेतुलमारी कोलयरी के कार्यालय में सौ से अधिक की संख्या में असंगठित मजदूर तेतुलमारी कोलडंप में कोयला डंप करने की मांग को लेकर पहुंच गए. असंगठित मजदूर आक्रोशित थे कि प्रबंधन जान बुझ कर कोलडंप में कोयला डंप नही कर रहा है जिससे उनके सामने बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

असंगठित मजदूर मनोज मल्लाह के नेतृत्व में कोलयरी कार्यालय गए थे और एजेंट सुनील कुमार दास से मांग कर रहे थे. इस बीच दोनों ओर से बहस हुई ओर एक दूसरे पर आरोप लगाया.

एजेंट सुनील कुमार दास ने बताया कि मनोज मल्लाह के नेतृत्व में सौ से ज्यादा संख्या में असंगठित मजदूर के साथ उनके कार्यालय में घुस गया और उनके साथ मारपीट करने लगा. सहकर्मियों ने उनकी जान बचाई. जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सुचना दी.
एजेंट सुनील कुमार दास के सुचना पर तेतुलमारी पुलिस ने मनोज मल्लाह को हिरासत में लेकर तेतुलमारी थाना ले आई.

वही असंगठित मजदूर के सचिव फेंकू निषाद ने बताया कि असंगठित मजदूर तेतुलमारी कोलयरी कार्यालय में तेतुलमारी कोलडंप कांटा घर में कोयला डंप करने की मांग करने गए थे. जहाँ एजेंट ने अभद्र व्यवहार किया. महिला मजदूर के साथ धक्का मुक्की की. एजेंट मनमानी तरीके से कांटा घर में कोयला डंप नही करवा कर अन्य स्थान पर कोयला डंप करवा रहा है जिससे सेकड़ो असंगठित मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है.
फेंकू निषाद ने प्रशासन से मांग किया कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर कार्यवाई की जाय.
दोनों पक्ष लिखित आवेदन देने की तैयारी में है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने प्रशासन को लिखित आवेदन नही दिया है.
मनोज मल्लाह को मुक्त कराने को लेकर सेकड़ो की संख्या में असंगठित मजदूर तेतुलमारी थाना के सामने डटे हुए हैँ.

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular