39.4 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

सफेद शर्ट और बुलेट के चलते रातू में मा’रा गया रवि, SSP खोल गये राज…

राँची : राजधानी रांची के रातू में बीती शाम हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित SIT ने महज छह घंटों के भीतर हत्याकांड में शामिल छह संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के नाम कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव, लालमोहन प्रजापति, इमरोज अंसारी, बबलू यादव, श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदु और विजय प्रजापति उर्फ कालू बताये गये। पूरे कांड का मास्टरमाइंड कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, मैगजीन, पांच जिंदा गोलियां, एक बाइक, एक अल्टो कार और छह एंड्रॉयड मोबाइल एवं तीन कीपैड मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महज एक कंफ्यूजन के चलते रवि कुमार की जान चली गयी। रवि कुमार हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला था। अपराधियों का टारगेट था राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा, पर उसकी जगह रवि कुमार को जान गंवानी पड़ी। राजबल्लभ गोप को भी गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

कुणाल के पिता को सड़क पर पटक कर मारा था बलमा

DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव का राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा के साथ पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले राजबल्लभ ने कुणाल के पिता की सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी थी। इसके बाद से कुणाल बदला लेने की फिराक में था। वहीं, किसी शख्स से कुणाल ने दस हजार रुपये उधार के तौर पर लिये थे। जिस शख्स से उसने पैसे उधार लिये थे, उसे राजबल्लभ गोप भड़का रहा था। उसके अलावा भी मोहल्ले के लोगों को भी वह भकड़काता रहता था कि कुणाल पैसे उधार तो ले लेगा, पर वापस नहीं करेगा। यह बात कुणाल की पत्नी के कानों तक भी पहुंची, जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। इसके बाद कुणाल ने राजबल्लभ गोप से बदला लेने की ठान ली। उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया।

पांच लाख में तय हुआ था मौत का सौदा

कुणाल ने अपने साथियों लालमोहन प्रजापति और बबलू यादव की मदद से तीन सुपारी किलर्स से संपर्क किया। ये किलर्स पहले भी रंगदारी और लेवी मांगने के मामले में शामिल रहे चुके हैं। राजबल्लभ को मारने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सारी प्लानिंग तय हो गयी। शूटरों को बताया गया कि राजबल्लभ उर्फ बलमा अधिकतर सफेद शर्ट पहनता है और बुलेट से चलता है।

सफेद शर्ट पहन बुलेट से आया था रवि कुमार

बीते 06 सितंबर को सभी आरोपी ठाकुरगांव में मिले और शाम को झखराटांड़ में बलमा की रेकी की। उसी दौरान शूटरों को दूर से राजबल्लभ को दिखाया गया और उसकी पहचान कराई गई। वह इलाके के ही प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर शराब पीने गया था। अलगे रोज यानी सात सितंबर की शाम राजबल्लभ प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर फिर से शराब पीने पहुंचा। वहीं पर रवि कुमार भी बैठकर शराब पी रहा था। इत्तेफाक से उसने भी सफेद शर्ट पहन रखा था और बुलेट से वहां आया था। शाम करीब 6:15 बजे हमलावर भी चरकु के घर पहुंचे और रवि कुमार को राजबल्लभ समझकर ताबड़तोड़ गोली चली दी। इसी दरम्यान बीच-बचाव करने आये राजबल्लभ को भी गोली मार दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रवि कुमार ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, लहूलुहान राजबल्लभ उर्फ बलमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनें क्या बता गये DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा…

spot_img
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!