31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

आपदा पीड़िता की बात नहीं सुनी, अपना ही दुखड़ा रोने लगीं कंगना; बोलीं- ‘मेरे रेस्टोरेंट में केवल 50 रुपए की हुई सेल’…

मंडी: मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत आपदा के बाद पहली बार मनाली पहुंचीं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित सोलंगनाला क्षेत्र का दौरा किया और भूस्खलन की चपेट में आए ग्रामीणों से मुलाकात की। इसी बीच एक महिला उनसे आपदा में हुए नुकसान को लेकर शिकायत कर रही थी।

इसपर उन्होंने कहा आप मुझपर चढ़ाई करने आई हैं या सवाल करने आई हैं? चढ़ाई मत करिए, प्रश्न करिए। हम भी यहीं के वासी हैं। आप हमें ही नोंचने आएंगे तो हम कैसे काम करेंगे। शांत हो जाइये पहले तो और ये जानिए कि मेरा भी घर यहां पर है।

मुझपर क्या बीतती होगी, मेरा भी रेस्टोरेंट यहीं पर है, कल 50 रुपये का बिजनेस हुआ है। 15 लाख की सैलरियां ही हैं, 50 रुपये का बिजनेस हुआ। मुझपर क्या बीत रही होगी, मेरा दर्द भी आप समझिए ना। मैं भी इंसान ही हूं, अकेली लड़की हूं इस समाज में आपकी ही तरह सिंगल विमन हूं… मेरी भी आपदा समझिए।

मुझे आप ऐसे अटैक मत करिए कि कंगना कहीं क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और कुछ कर नहीं रही है। मैं अपना कमाने-खाने वाली खुद हूं। 10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि हमें दे दी गई। आज हम यहां पर ये जानने के लिए हैं कि क्या काम हुआ है। राज्य सरकार ने कितना काम किया है ये जानने के लिए हम यहां हैं।

कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं। कंगना के आपदा पीड़ित महिला के सवालों के दिए जवाबों की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है।

spot_img
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular