19.7 C
Jharkhand
Wednesday, November 4, 2026

JSSC Language Teacher Revised Result 2026: भाषा शिक्षक का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 22 जिलों के 1265 अभ्यर्थी शामिल

JSSC Language Teacher Revised Result 2026, रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत भाषा शिक्षक पद (कक्षा छह से आठ) का संशोधित अतिरिक्त परीक्षाफल जारी कर दिया है। आयोग ने 3 नवंबर 2026 को आवश्यक सूचना संख्या 105 जारी कर यह परिणाम प्रकाशित किया। इसमें राज्य के 22 जिलों के कुल 1265 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, रांची के सबसे अधिक 155 अभ्यर्थियों का नाम सूची में है। वहीं, पलामू 130 अभ्यर्थियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित हुआ परीक्षाफल

JSSC के अनुसार, परीक्षाफल में यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में किया गया है। मामला आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में शामिल करने से जुड़ा है। आयोग ने बताया कि पहले प्रकाशित परिणाम में बदलाव का निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि कोई वैधानिक प्रतिबंध नहीं है, तो अधिक अंक प्राप्त करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल प्रशासनिक निर्देश के आधार पर सामान्य श्रेणी में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता। इसी निर्देश के अनुरूप आयोग ने संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी किया है।

रांची में सबसे अधिक 155 अभ्यर्थी शामिल

जारी जिलावार सूची में रांची के 155 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। पलामू से 130 और गिरिडीह से 103 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा हजारीबाग से 66, गढ़वा से 65, बोकारो और देवघर से 64-64 तथा चतरा से 62 अभ्यर्थियों के नाम सूची में दर्ज हैं।

गोड्डा के 59, धनबाद के 58, सरायकेला-खरसावां के 56, पूर्वी सिंहभूम के 55 और गुमला के 50 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। खूंटी से 43, दुमका से 40, जामताड़ा से 36, पश्चिमी सिंहभूम से 35, पाकुड़ से 28 और लोहरदगा से 27 अभ्यर्थियों के नाम सूची में हैं। रामगढ़, लातेहार और सिमडेगा से 23-23 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

17 सितंबर 2026 के आदेश का भी उल्लेख

आयोग की सूचना में सुप्रीम कोर्ट के सिविल अपील संख्या 8259/2019 (Government of NCT Delhi and Others Vs. Pradeep Kumar and Others) में पारित आदेश का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही 17 सितंबर 2026 को कंटेम्प्ट पिटीशन (सिविल) डायरी संख्या 43106/2025 में पारित आदेश के अनुपालन की बात भी कही गई है।

JSSC ने पूर्व में प्रकाशित संबंधित परीक्षाफल को रद्द करते हुए संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। नई सूची में अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, शिक्षक का प्रकार, आरक्षण श्रेणी और आवंटित जिला जैसी जानकारियां दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Chandil Dam Tourism Development: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अब भी लंबित

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है। कुछ उम्मीदवारों के परिणाम न्यायालयों में लंबित मामलों, रिक्तियों से जुड़े विवाद तथा जरूरी प्रमाणपत्रों या दस्तावेजों की अनुपलब्धता के कारण रोके गए हैं।

JSSC के मुताबिक, संबंधित मामलों में न्यायालय का आदेश मिलने और अभ्यर्थियों की ओर से आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद परिणाम में आगे संशोधन किया जा सकता है। आयोग ने यह अधिकार भी सुरक्षित रखा है कि प्रकाशित परीक्षाफल में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाए जाने पर उसे सुधारा जा सके।

spot_img
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular