जमुआ:चित्तरडीह में आज आजीविका संकुल संगठन का वार्षिक आमसभा बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप मे करोडीह पंचायत के मुखिया कुंती देवी विजय वर्मा का पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुई। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं विभिन्न स्व-सहायता समूहों की 374 सखीमंडलों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आने वाले वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे सुरक्षा बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना , जीवन ज्योति योजनाओं का लाभ एवं सफलता की कहानियां बताईं।
संगठन के पदाधिकारियों और अतिथियों ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संगठन लगातार कार्य कर रही है और आगे भी स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की दीदियों को सम्मानित किया गया और सभी ने एक साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





















