भारतीय टीम ने बुधवार को एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगा।






















