25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार में बह रही ‘विकास की गंगा’, सीएम नीतीश ने दी 921 करोड़ की सौगात…

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रोहतास जिले को 921 करोड़ रुपए की 124 योजनाओं का तोहफा दिया। सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से राज्य में कानून का राज कायम हुआ और तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

बिहार के बदलते हालात
सीएम नीतीश ने कहा कि पहले की सरकारों में न तो शिक्षा की स्थिति अच्छी थी, न स्वास्थ्य की। लोग शाम के बाद घर से निकलने में डरते थे और साम्प्रदायिक तनाव आम था। लेकिन अब बिहार में न तो भय का माहौल है और न ही समाज में झगड़े, बल्कि भाईचारा और शांति है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़े पैमाने पर स्कूल खुले और लाखों नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बने। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया, अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा है। आज राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज हैं और 20 और निर्माणाधीन हैं। रोहतास में इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई और कई तकनीकी संस्थानों की स्थापना हुई है।

सड़क और आधारभूत संरचना
उन्होंने कहा कि बिहार में सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया है। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, शौचालय, बिजली और सिंचाई की सुविधा दी जा रही है।

रोजगार और महिला सशक्तिकरण
सीएम ने कहा कि पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। महिलाओं को पंचायत और निकाय चुनावों में 50% आरक्षण दिया गया है। जीविका दीदियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

केंद्र का सहयोग
मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार की भूमिका का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में केंद्र की ओर से बड़ी राशि दी गई है।

रोहतास में नई योजनाएं
921 करोड़ की योजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, पुलों का निर्माण, नए बस स्टैंड, पर्यटन हाट और बाईपास सड़कें शामिल हैं। नीतीश ने कहा कि इन योजनाओं से जिले के लोगों की सुविधाएं और बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular