28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

ACB के शिकंजे में नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह…

राँची : ACB ने गुरुवार को जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के कारोबारी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रचते हुए गैर मजरूवा खास जंगल-झाड़ी भूमि की फर्जी जमाबंदी कर अवैध फायदा उठाया। यह मामला हजारीबाग थाना कांड संख्या-11/25, दिनांक 25.09.2025 के तहत दर्ज किया गया है।

2013 में शुरू हुई थी जांच
इस मामले की जांच की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। उसी साल हजारीबाग के डीसी ऑफिस ने पांच प्लॉट की अवैध जमाबंदी रद्द कर दी थी। बाद में राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भी उस आदेश को सही ठहराया। वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी ने 5 दिसंबर 2012 को जारी पत्र में स्पष्ट किया था कि अधिसूचित वन भूमि पर गैर-वानिकी कार्य करना भारतीय वन अधिनियम, 1927 और वन संरक्षण अधिनियम, 1980 का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी
सर्वोच्च न्यायालय ने भी टी. गोदावर्मन बनाम भारत सरकार (रीट-202/95) मामले में यह आदेश दिया था कि जंगल-झाड़ी भूमि का उपयोग गैर-वानिकी कार्यों के लिए बिना केंद्र सरकार की अनुमति के नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद फर्जीवाड़ा जारी रहा।

साजिश का खुलासा
ACB की जांच में सामने आया कि अधिकारियों और अभियुक्तों की मिलीभगत से जंगल खाते की भूमि की फर्जी जमाबंदी की गई और उससे अवैध लाभ कमाया गया। इसी मामले में विनय कुमार सिंह को लाभार्थी क्रेता पाया गया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular