36.2 C
Jharkhand
Sunday, May 31, 2026

धनबाद में संघ शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव आयोजित…

IMG 20250929 WA0031

धनबाद:धनबाद के कोयलानगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पथ संचलन से हुई, जो कोयलानगर और आसपास के इलाकों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर आकर संपन्न हुआ।

इसके बाद शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक रतन अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार और सह विभाग कार्यवाह पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा:

“संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के पांच विषय — पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी को — समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना स्वयंसेवकों का लक्ष्य है। लेकिन इससे पहले स्वयंसेवकों को खुद में परिवर्तन लाना होगा, ताकि समाज उनसे प्रेरणा ले सके।”

उन्होंने आगे कहा:

“शक्ति की आराधना केवल शक्ति प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में शांति और सज्जनों की रक्षा के लिए होनी चाहिए। जब हम मजबूत होते हैं, तब दुर्जन दूर रहते हैं। लेकिन जब हम दुर्बल होते हैं, तब कोई हमें शांति से नहीं रहने देता।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मजबूत शरीर में रोग जल्दी नहीं लगता, वैसे ही मजबूत राष्ट्र पर भी कोई आक्रमण करने से पहले सौ बार सोचता है।

spot_img
Video thumbnail
मगही भोजपुरी अंगिका बोलने वाले भी झारखंडी,इन्हें शामिल नहीं करना बड़ी भूल:राधा कृष्ण किशोर
04:14
Video thumbnail
मेरी मां को तो PHD का मतलब भी नहीं पता,पर जरूर कहती है PHD करो हो कोन्हों बोड़ो पढ़ाई लागो:जयराम महतो
02:52
Video thumbnail
धनबाद:फूल एक्शन मोड में DC आदित्य रंजन,दो पंचायत सचिव किया निलम्बित
00:55
Video thumbnail
राजगंज गोविंदाडीह में पत्नी की ह'त्या करने वाले पति को उम्रकैद,धनबाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की
02:26
Video thumbnail
लापरवाही पड़ी भारी:ट्रेन की चपेट में आकर मैथन निवासी प्रमोद सिंह की मौ'त...
01:13
Video thumbnail
धनबाद में 'नो नॉनसेंस' DC! निरीक्षण के दौरान ही 2 सचिव सस्पेंड,BDO-CO को चेतावनी...#Dhanbad
05:54
Video thumbnail
ढुलू महतो को भगवान दें सद्बुद्धि, बिना विजन का आदमी बन गया सांसद:जयराम महतो
00:37
Video thumbnail
धनबाद सांसद ढुलू महतो को भगवान दें सद्बुद्धि, उनके माता-पिता का कर्म अच्छा था तभी बिना विजन का आदमी
14:01
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!