27.1 C
Jharkhand
Monday, April 20, 2026

पटना में लगे पोस्टरों से गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर पर लगे गंभीर आरोप…

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जहां लगातार एनडीए नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वहीं अब पटना की सड़कों पर उनके खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में किशोर पर जमीन घोटाले और शराब कारोबार से जुड़ाव जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक पोस्टर में लिखा गया है – “चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर, जनता से चंदा के नाम पर ठगा पैसा, 32 करोड़ में खरीदी जमीन”। वहीं, दूसरे पोस्टर में उन्हें “वितरक जन शराब” बताया गया है।

हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं है, लेकिन ‘जनतंत्र मोर्चा’ के नाम से लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब प्रशांत किशोर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भ्रष्टाचार से जुड़े नए खुलासे करने वाले हैं। इससे पहले वह बीजेपी और जदयू के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पोस्टर वार ने बिहार की राजनीति को और गर्मा दिया है तथा सियासी संग्राम के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18
Video thumbnail
जमीन JMM सरकार उपलब्ध करावे एयरपोर्ट हम बनाएंगे,धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय: ढुल्लू महतो
01:06
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!