25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा ICC रैंकिंग का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, वो कर दिखाया, जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका…

दुबई : एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले पंजाब के शेर अभिषेक शर्मा ने अब ICC की T20 रैंकिंग में भी ऐसा इतिहास रच दिया है, जो आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। एशिया कप के तुरंत बाद जारी हुई नई रैंकिंग में अभिषेक ने न सिर्फ अपना नंबर-1 का सिंहासन बरकरार रखा है, बल्कि T20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (926) हासिल कर विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 926 की ऐतिहासिक रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं। इससे पहले सर्वाधिक रेटिंग का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम था, जिन्होंने 919 रेटिंग अंक हासिल किए थे। अभिषेक ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। एशिया कप के दौरान तो एक समय उनकी रेटिंग 931 तक पहुंच गई थी, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपने जैसा है।

अभिषेक शर्मा इस वक्त किस अविश्वसनीय फॉर्म में हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड के फिल साल्ट की रेटिंग महज 844 है। दोनों के बीच 82 अंकों का विशाल अंतर यह बताने के लिए काफी है कि अभिषेक का सिंहासन फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है।

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले तिलक वर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह अब 819 की रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर 3 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, भारत के T20 कप्तान और पूर्व नंबर-1 सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का असर उनकी रैंकिंग पर दिख रहा है। सूर्या दो स्थान और गिरकर अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 698 रह गई है।

श्रीलंका के पथुम निसंका भारत के खिलाफ शतक लगाकर दो पायदान के फायदे से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड एक स्थान खिसककर छठे नंबर पर आ गए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular