25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

14 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप, झारखंड में तीन कफ सिरप पर तत्काल बैन…

रांची: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के मामले के बाद झारखंड सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Coldref, Repifresh और Relife नामक तीन कफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।

यह फैसला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर लिया गया है, जिन्होंने इस घटना को गंभीर स्वास्थ्य आपदा मानते हुए पूरे स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

तीन कफ सिरप ब्रांडों पर बैन

झारखंड में जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे हैं:

  • Coldref
  • Repifresh
  • Relife

इन दवाओं के सेवन से बच्चों की मौत के मामले मध्यप्रदेश और राजस्थान से सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का सख्त संदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा:

“स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाए, उसे नहीं बख्शा जाएगा। डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी जनता की रक्षा के लिए दी गई है, समझौते के लिए नहीं।”

सख्त जांच के आदेश

मंत्री अंसारी ने सभी जिलों के औषधि नियंत्रक अधिकारियों, ड्रग इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि संदिग्ध कफ सिरप के नमूने एकत्र किए जाएं, उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाए, हानिकारक या घटिया दवाओं की पहचान कर उनकी जब्ती और नष्टिकरण की कार्रवाई की जाए।

राज्यभर में अलर्ट और निगरानी

  • सभी मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
  • डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को निर्देश दिए गए हैं कि दवाओं की सिफारिश करते समय पूरी सावधानी बरतें।
  • स्वास्थ्य विभाग 24×7 एक्टिव मोड पर है।
  • जिला स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक कड़ी निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता: जनता की सुरक्षा

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि:

“जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular