25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

जनता दरबार में बच्चा बदलने की आशंका सहित कई मामलों की सुनवाई…

धनबाद:प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की गई।

बच्चा बदलने की आशंका, डीएनए टेस्ट की मांग

बलियापुर थाना क्षेत्र से पहुंचे एक व्यक्ति ने निचितपुर, कतरास स्थित एक निजी अस्पताल पर प्रसव के दौरान बच्चा बदलने की आशंका जताई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 24 सितंबर 2025 को उनकी पत्नी का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था, और उसी समय एक अन्य महिला को भी ऑपरेशन थियेटर से निकाला गया।
इस संदर्भ में उन्होंने जिला प्रशासन से डीएनए परीक्षण कराए जाने की गुहार लगाई।

मिड-डे मील में अनियमितता का आरोप

भुलन बरारी के एक नागरिक ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरारी कोलियरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील व शैक्षणिक सामग्री में गड़बड़ी एवं अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

अन्य प्रमुख शिकायतें

जनता दरबार में निम्नलिखित मामलों पर भी शिकायतें दर्ज की गईं:

  • केंदुआ बाजार मछली पट्टी में दो दशकों से जारी जल जमाव की समस्या
  • मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न किए जाने की शिकायत
  • भूमि के रकवा में सुधार की मांग
  • भारी बारिश से घर टूटने पर आश्रय की गुहार
  • पंजी टू में नाम दर्ज कराने हेतु पाँच वर्ष पूर्व दिए आवेदन का अब तक निस्तारण न होना

इस मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular