निरसा: निरसा स्थित पंजाबी मिलन में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज पलिवार, प्रमण्डलीय प्रभारी भारत यादव, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं सैंकड़ो की संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित थे आयोजित सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न वक्ताओं ने आत्मनिर्भर होने की ओर विशेष जोर दिया वक्ताओं ने कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल न करके स्वदेशी वस्तुओ का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम विश्व गुरू बन सकें आत्मनिर्भर बन सकें और इसको लेकर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जी जान से लगे हुए है कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयास के कारण ही जो पीपी किट का इस्तेमाल किया गया वो भी स्वदेशी किट था साथ ही जो टीका का इस्तेमाल किया गया वो भी स्वदेशी था कार्यक्रम के अंतिम चरण में यह संकल्प लिया गया कि हम स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे और विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार करेंगे






















