39.4 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

ससुराल वालों ने घर पर हमला कर पोते का किया अपहरण , पुत्र लापता…

निरसा: निरसा अनुमंडल अंतर्गत कुमारडूबी ओपी क्षेत्र के पंचमोहली में सोमवार की रात 11 बजे 30-40 की संख्या में बेटे के ससुराल वालों ने लता श्रीवास्ताव के घर पर हमला कर दरवाजा तोड़ पोते का अपहरण कर लिया उसी समय से पुत्र संदीप श्रीवास्ताव भी लापता है। उक्त बातें पीड़िता लता श्रीवास्ताव ने रोते हुए आपबीती बताई कहा की वह एग्यारकुंड स्थित डॉक्टर झरियात के यहां नर्स का काम करती है। रात में वह ड्यूटी पर थी। करीब 11 बजे पुत्र संदीप श्रीवास्ताव का फोन आया की 30-40 की संख्या में लोगों ने हमला कर दिया है। इतना कहते ही उसका मोबाइल बंद हो गया। मैं घबराती हुई जब घर पहुंची तो देखा की घर का दरवाजा टुटा हुआ है तथा दरवाजे के पास दो जोड़ा महिला का सैंडल पड़ा हुआ है। एक रड भी मिला है शायद उससे दरवाजा तोड़ा गया था। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमीरा का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमीरा में रखा जेवरात भी गायब थे। इस संबंध में जानकारी देने जब मैं कुमारधुबी ओपी पहुंची तो देखा की बहु नंदनी श्रीवास्तव जिसे धनबाद कोर्ट के आदेश पर 23 सितंबर को लेकर घर आये थी। उसके घर वाले 30-40 अन्य लोगों के साथ ओपी में बैठा हुआ है। पुलिस से मैं गुहार लगाईं तो उनका कहना था की बेटे को लेकर आओ तब तुम्हारी कोई बात सुनेंगे।। मगर जब से लड़के के ससुराल वाले घर पर हमला एवं लूटपाट किया है, वह लापता है। रात मैं में आसपास के घरों के दरवाजे खटखटाये मगर कोई मदद को नहीं निकाला। मैं खुद एक दिव्यांग महिला हूं। मैं अकेली क्या करती।
अब पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों से न्याय की आस लगाए बैठी हूं। इधर ओपी प्रभारी मेथ्यु एक्का ने बताया की पत्नी द्वारा पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। उसके मायके वाले रात में आये थे तथा अपने साथ लेकर चले गए है। आज दोनों पक्षो को बुलाया गया है।

spot_img
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!