39.4 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

लैंड स्कैम मामले में IAS छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 28 महीने बाद मिली राहत…

रांची/नई दिल्ली: झारखंड के बहुचर्चित भूमि घोटाले (Land Scam) मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त और वरिष्ठ IAS अधिकारी छवि रंजन को 28 महीने की जेल के बाद देश की सर्वोच्च अदालत से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए यह माना कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है, और ट्रायल में देरी के चलते जमानत देना न्यायोचित है।

2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए छवि रंजन पर रांची में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और कागजात में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है।
ईडी का आरोप था कि रांची के तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए छवि रंजन ने कुछ रियल एस्टेट समूहों को लाभ पहुंचाने के लिए अवैध भूमि स्वीकृतियां जारी कीं।

इस केस को झारखंड का सबसे बड़ा भूमि घोटाला माना जाता है, जिसमें कई रियल एस्टेट कारोबारी, दलाल और सरकारी कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट का आदेशजमानत के मुख्य बिंदु:

  1. जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
  2. 31 में से केवल 5 गवाहों की गवाही अब तक हो सकी है — ट्रायल लंबा खिंच सकता है।
  3. छवि रंजन 28 महीने से हिरासत में हैं, जिसका ध्यान अदालत ने विशेष रूप से रखा।
  4. कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, और न ही गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका जताई गई।
  5. सभी सह-आरोपित पहले ही जमानत पर रिहा किए जा चुके हैं।
  6. याचिकाकर्ता को झारखंड राज्य छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, ट्रायल कोर्ट की पूर्व अनुमति आवश्यक है।
  7. आरोपी को हर सुनवाई पर उपस्थित रहना होगा और लंबित कार्यवाही में सहयोग करना होगा।

पारिवारिक प्रतिक्रिया:

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद छवि रंजन की पत्नी और बच्चों ने राहत की सांस ली है। परिवार ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और भरोसा जताया कि न्याय मिलेगा।

ईडी की प्रतिक्रिया:

प्रवर्तन निदेशालय ने संकेत दिया है कि वह आगे की सुनवाई में मजबूत साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखेगा और ट्रायल में पूरी सक्रियता से भाग लेगा।

spot_img
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10
Video thumbnail
अमन गैंग के शुभम यादव की मौत की कारणों को जानने जुटेगी धनबाद पुलिस,कांड का जल्द खुलासे की उम्मीद...!
03:07
Video thumbnail
मैनुफैक्चर बहुमत से भाजपा ने बना लिया मुख्यमंत्री,सम्राट की डिग्री,जन्मप्रमाण पत्र पर PK का बड़ा हमला
03:06
Video thumbnail
बोकारो से रांची तक कोषागार जांच की गूंज, अब पूरे राज्य में सख्ती तेज
03:21
Video thumbnail
निरसा विधायक अरुण चटर्जी केंदुआडीह पहुंच विस्थापितों से की बात,BCCL की कार्यशैली पर उठाया सवाल...
01:31
Video thumbnail
मोहम्मद याकूब बने धनबाद के नए ग्रामीण एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी की नई जिम्मेदारी...
00:17
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!