21.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

एफसीआई गोदाम के पीछे सड़क निर्माण कार्य बंद, ग्रामीणों ने कलवर्ट निर्माण की उठाई मांग…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित एफसीआई (झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति लिमिटेड) गोदाम के पीछे बन रही पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों द्वारा रोक दिया गया है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि सड़क निर्माण से पहले खराब हो चुकी जगह पर कलवर्ट (पुलिया) का निर्माण कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि एफसीआई द्वारा ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का निरंतर आवागमन किया जा रहा है, जिससे सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। जिस स्थान पर कलवर्ट निर्माण की मांग की जा रही है, वह खस्ताहाल हो चुका है और वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं।

सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया अजय राम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने बताया कि बिना कलवर्ट निर्माण के सड़क बनाना स्थायी समाधान नहीं होगा।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक कलवर्ट का निर्माण नहीं कराया जाता, वे सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular