25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छपरा विधानसभा चुनाव: राखी गुप्ता ने निर्दलीय भरा नामांकन, बीजेपी ने छोटी कुमारी पर खेला दांव…

छपरा:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर छपरा में नामांकन का दौर तेज हो गया है। आज कई प्रमुख और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मेयर राखी गुप्ता के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की रही।

राखी गुप्ता की भाजपा से नाराज़गी, निर्दलीय भरा पर्चा

छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता को इस बार भाजपा से टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। लेकिन दूसरी सूची में पार्टी ने छपरा जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज राखी गुप्ता ने आज अपने समर्थकों के साथ गाजे-बाजे और भारी जनसमर्थन के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

छपरा की मौजूदा स्थिति और भाजपा की रणनीति

छपरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता की उम्र 78 वर्ष के पार हो चुकी है। उम्र को देखते हुए भाजपा ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। ऐसे में भाजपा ने युवा और महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए छोटी कुमारी को प्रत्याशी बनाया, जो पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं।

राजद, जन सुराज और निर्दलीयों की स्थिति

  • राजद ने गरखा सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम को टिकट देकर नामांकन कराया है, लेकिन छपरा सीट पर अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।
  • वहीं जन सुराज पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करते हुए, पूर्व एडीजी जयप्रकाश सिंह को छपरा सीट से मैदान में उतारा है।
  • सारण जिले की 10 विधानसभा सीटों में अब भी कई सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे राजनीतिक असमंजस बना हुआ है।

आज नामांकन करने वाले प्रमुख प्रत्याशी:

विधानसभाप्रत्याशीपार्टी / स्थिति
छपराराखी गुप्तानिर्दलीय
छपराविनोद सिंहनिर्दलीय
गरखासुरेंद्र रामराजद
गरखाअविनाश कुमारनिर्दलीय
एकमाशंकर शर्मानिर्दलीय
एकमाअभिजीत अभिज्ञाननिर्दलीय
मांझीधर्मेंद्र रायनिर्दलीय
मांझीमनोज कुमारनिर्दलीय
बनियापुरविकास मांझीबीएसपी
तरैयाविजेंद्र रायनिर्दलीय
मढ़ौरालालू प्रसाद यादवनिर्दलीय
अमनौरपूनम रायनिर्दलीय
परसाश्रीनिवासनिर्दलीय
सोनपुररोहित रायनिर्दलीय
सोनपुरअजय कुमारसमता पार्टी

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular