25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तालाब में बर्तन धो रही महिला पर सियार का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल…

धनबाद:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की आदिवासी महिला समरी टुडू जब तालाब में बर्तन धो रही थीं, तभी अचानक एक जंगली सियार (लोमड़ी) ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सियार को पकड़कर मार डाला। इसके बाद घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में सियारों का आतंक बढ़ गया है। कई मवेशियों और मुर्गियों पर हमले हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। यह घटना पहली नहीं है — पूर्व में भी ऐसे जंगली जानवर गांव में घुसकर लोगों और पशुओं को नुकसान पहुंचा चुके हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में नियमित रूप से गश्त की जाए और सियार जैसे जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular