26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी की अंतिम सूची जारी, तेजस्वी यादव के सामने राघोपुर से सतीश यादव होंगे उम्मीदवार…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने कोटे की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही भाजपा ने एनडीए गठबंधन के तहत अपनी कुल 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर ली है।

सबसे अधिक चर्चा जिस सीट की हो रही है, वह है राघोपुर, जहां आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा ने सतीश कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है।

तेजस्वी बनाम सतीश: तीसरी बार आमने-सामने

राघोपुर सीट पर सतीश यादव और तेजस्वी यादव के बीच यह तीसरी सीधी टक्कर होगी।

  • 2015 और 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव ने भाजपा के सतीश यादव को शिकस्त दी थी।
  • हालांकि, 2010 में सतीश यादव ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए राघोपुर से राबड़ी देवी को लगभग 13,000 वोटों से हराया था।

इस बार फिर सतीश यादव को भाजपा ने मैदान में उतारकर राघोपुर को हॉट सीट बना दिया है।

भाजपा की तीसरी सूची में शामिल 18 उम्मीदवारों के नाम:

विधानसभा सीटभाजपा प्रत्याशी
रामनगरनंदकिशोर राम
नरकटियागंजसंजय पांडेय
बगहाराम सिंह
लौरियाविनय तिवारी
नौतननारायण प्रसाद
चनपटियाउमाकांत सिंह
हरसिद्धिकृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुरसचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैयालालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामनबीणा देवी
बायसीविनोद यादव
राघोपुरसतीश कुमार यादव
बिहपुरकुमार शैलेंद्र
पीरपैंतीमुरारी पासवान
रामगढ़अशोक कुमार सिंह
मोहनियासंगीता कुमारी
भभुआभरत बिंद
गोहरणविजय सिंह

 

इस लिस्ट के जारी होते ही अब भाजपा ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सतीश यादव इस बार तेजस्वी यादव को कड़ी चुनौती दे पाएंगे या राघोपुर सीट पर आरजेडी का दबदबा कायम रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular