35.5 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

खेसारी लाल यादव समेत कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन…

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन के आज अंतिम दिन छपरा में नामांकन करने वालों की काफी भीड़ रही और आज कई चर्चित चेहरे नामांकन करने पहुंचे इसलिए काफी गहमागहमी और भीड़ भाड़ रही। इस क्रम में कई बार पुलिस कर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने आज मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। वही छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया इसके साथ ही बनियापुर सीट से कल तक राजद में रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई केदारनाथ सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

जबकि एकमा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वही मरहौरा की सीट पर जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया क्योंकि यह सीट लोजपा रामविलास के खाते में चली गई है इसलिए वहां से सीमा सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

सबसे ज्यादा भीड़ सारण के छपरा विधानसभा सीट के राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के नामांकन के समय रही और हजारों की संख्या में खेसारी लाल यादव के समर्थक उनके नामांकन के समय नामांकन स्थल पर उपस्थित रहे वहीं पुलिस को कई बार भीड़ को तीतर बितर करने के लिए प्रयास किया लेकिन भीड़ हटाने का नाम नहीं ले रही थी। नामांकन के लिए जाते समय भी खेसारी लाल यादव के साथ अपार जनसमर्थन था और लौटते समय भी उनके साथ हजारों की भीड़ थी। वही नामांकन करने से पूर्व खेसारी लाल यादव काफी भावुक हो गए और मरहौरा विधायक जितेंद्र राय के गले लगकर रोने भी लगे। मरहौरा विधायक जितेंद्र राय ने उनको माथे पर हाथ फेर कर चुप कराया।

spot_img
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!