25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मुखिया पति पर फायरिंग: फरार अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ कोर्ट इश्तेहार चिपकाया…

बाघमारा: मुखिया पति शंकर वेलदार पर जानलेवा फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों – विश्वजीत उर्फ विशु चक्रवर्ती और अभय कुमार पासवान उर्फ बंगाली के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बाघमारा थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर ढोल-नगाड़े के साथ दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार (Proclamation Notice) चिपकाया।

पुलिस की टीम ने विशु चक्रवर्ती के तेलोटाड़ स्थित घर और अभय पासवान के फुलारीटाड़ बेनिडीह क्वार्टर में इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

क्या है मामला?

25 अगस्त की रात, बीसीसीएल एरिया-1 क्षेत्रीय कार्यालय के सामने मुखिया पति शंकर वेलदार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले में उन्हें दो गोलियां लगी थीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

पीड़ित शंकर वेलदार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त फरार चल रहे हैं।

थाना प्रभारी का बयान

बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया,

“मुखिया पति पर जानलेवा फायरिंग के मामले में दोनों आरोपी फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर उनके घर इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि वे जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते, तो अगली कार्रवाई के रूप में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।”

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular