निरसा: निरसा स्थित दुर्गा मंदिर समीप चेंबर ऑफ कॉमर्स निरसा शाखा द्वारा एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स निरसा शाखा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल सचिव राहुल तायल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है क्योंकि वैसे तो हम पर्व त्यौहार अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मनाते हैं लेकिन उन शहीदों को नमन करने एवं सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है क्योंकि जिन शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी आज उन्हीं के वजह से हम लोग सुरक्षित हैं इसी कारण यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है दीपावली के अवसर पर हमें एक दीप अपने सीमाओं की सुरक्षा में डटे सेनिको के नाम जलाना चाहिए.सेनिको के कारण ही हर एक भारतीय सुरक्षित अपने घरों में रह रहा है. हमें अपने सैनिको के प्रति समर्पण और समर्थन एक दीप जला कर करना चाहिए.






















