17.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, एक ही परिवार में पसरा मातम….

धनबाद:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया रोड स्थित राजातालाब में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के दो छोटे बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेल-खेल में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की पहचान

  1. राजवीर भारती (उम्र करीब ढाई साल), पिता – शंभू चरण भारती
  2. सिद्धार्थ भारती (उम्र करीब दो साल), पिता – रामचरण भारती
    के रूप में हुई है।

शंभू चरण भारती और रामचरण भारती दोनों सगे भाई हैं, और मृत दोनों बच्चे भी सहोदर (चचेरे) भाई हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे खेलते-खेलते सड़क पार कर राजातालाब के पास पहुंच गए और खेल-खेल में फिसल कर गहरे पानी में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही डूबकर मौत हो गई।

तालाब में शव तैरता देख मचा हड़कंप

परिजनों को काफी देर तक बच्चों की कोई खबर नहीं मिली, जिसके बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच तालाब के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने पानी में दो बच्चों के शव तैरते हुए देखे। शोर मचने पर ग्रामीण जुटे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब जाकर पहचान हो सकी कि वे गायब हुए वही बच्चे हैं।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की जानकारी फैलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना पर

  • टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर,
  • अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल
  • और स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएसएनएमसीएच (SSNMCH) धनबाद भेज दिया गया है।

 

रिपोर्ट: नित्यानंद 

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular