24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

मांझी में मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में कहा— “तोहनी का एनडीए के वोट दीह”….

छपरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के मद्देनज़र गुरुवार को सारण जिले में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले मांझी के नरपलिया में जनसभा की, इसके बाद मकेर और दरियापुर में भी उन्होंने जनता से संवाद किया।

इन सभाओं में उनके साथ सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, सोनपुर से भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह, परसा से जदयू प्रत्याशी छोटेलाल राय, अमनौर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, मांझी से जदयू उम्मीदवार रणधीर सिंह, बनियापुर से भाजपा उम्मीदवार केदार सिंह और छपरा सदर से भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा कि उनकी सरकार ने सारण में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पुल के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने कहा कि छपरा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कराया जा चुका है, और जल्द ही सभी आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज भी संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण का काम जारी है और कई स्थानों पर रोड ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में जनता से सीधे संवाद करते हुए कहा—

“तोहनी का एनडीए के वोट दीह।”

उन्होंने अपील की कि लोग “इधर-उधर वोट न करें”, क्योंकि विपक्षी दलों के पास न नीति है न नीयत। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए ही बिहार के विकास की गारंटी है और जनता को सभी एनडीए प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताना चाहिए।

गौरतलब है कि सारण की कई सीटों पर इस बार बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। खासकर छपरा विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां राजद ने भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से छोटी कुमारी, निर्दलीय के रूप में पूर्व मेयर राखी गुप्ता, और जनसुराज पार्टी से पूर्व आईपीएस जयप्रकाश सिंह मैदान में हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular