30.3 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

लोक आस्था महापर्व ‘नहाए-खाए’ के साथ छठ की हुई शुरुआत, सामाजिक संगठनों ने व्रतियों के बीच कद्दू का किया वितरण…

निरसा:लोक आस्था का महापर्व कार्तिक छठ पूजा आज से ‘नहाए-खाए’ के साथ विधिवत रूप से शुरू हो गया है। आज प्रातः क्षेत्र की छठ व्रती महिलाएं पवित्र नदी और तालाबों में स्नान कर भगवान भास्कर और छठ मैया की पूजा-अर्चना कीं। इसके बाद परंपरा के अनुसार घरों में लौकी (कद्दू) की सब्जी और भात को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की गई।

इसी क्रम में कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भक्ति भाव से छठ व्रतियों के बीच लौकी का वितरण किया। कुमारधुबी बाजार में समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता ने लगातार 15वें वर्ष 401 लौकी का निःशुल्क वितरण किया।

जानकारी देते हुए अजय गुप्ता ने कहा —

“पिछले 15 वर्षों से कार्तिक छठ के पहले दिन कुमारधुबी बाजार में लौकी का वितरण करता आ रहा हूँ। इस वर्ष भी 401 लौकी वितरित की गई हैं। जब तक जीवन है, इस आस्था और सेवा भावना को बनाए रखूँगा।”

वहीं पूर्व पार्षद इरफान अहमद खान ने अजय गुप्ता की पहल की सराहना करते हुए कहा —

“यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। छठ मैया से प्रार्थना करता हूँ कि अपनी कृपा अजय और उनके परिवार पर बनाए रखें।”

इस अवसर पर लक्ष्मण वर्मा, अनूप साव, बबली वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!