जामताड़ा: छठ पूजा के दौरान कर्माटांड़ बाजार में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हिंदू आस्था के इस पवित्र पर्व पर ऐसी घटना सामने आने से श्रद्धालुओं ने तीखा विरोध जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि यह केवल आपत्तिजनक नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि “छठ पूजा हिंदू धर्म का महापर्व है जिसमें व्रतधारी पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हैं। ऐसे समय बाजार में प्रतिबंधित मांस का मिलना हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य समाज को भड़काने की साजिश प्रतीत होती है और प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। सुमित शरण ने डीएसपी और थाना प्रभारी को दोषियों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की अपील की।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा गया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि छठ पर्व के दौरान बाजारों में कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों को सख्त दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।





















