निरसा:निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी रेलवे अंडरब्रिज में लगातार जाम की समस्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
मौसम के कारण पुल में जमा पानी ने स्थिति और गंभीर कर दी है।
Highlights:
गुरुवार को जब कुमारधुबी बाजार में हटिया लगी, तब अंडरब्रिज में भीषण जाम देखने को मिला। मोंथा चक्रवाती तूफ़ान के चलते भारी बारिश हुई और पुल में पानी भर गया। इस कारण राहगीरों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा, जबकि वाहनों के चक्के डूबते रहे।
ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को जाम से राहत की उम्मीद थी, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। आये दिन अंडरब्रिज में जाम लगना सामान्य हो गया है।
स्थानीय प्रतिक्रिया:
कुमारधुबी से लौटते समय मुखिया काकुली मुखर्जी और अजय पासवान भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा:
“यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओवरब्रिज बनने के बावजूद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल रही। अगर किसी इमरजेंसी की स्थिति हुई तो जाम के कारण गंभीर दुर्घटना होने की संभावना है।”
उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि वे इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान निकाले, ताकि जनता को असुविधा से निजात मिल सके।






















