25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों को देना होगा उनका वाजिब हक–अशोक मंडल….

निरसा :निरसा के बारबिंदिया स्थित मैथन थर्मल विस्थापित एवं स्थानीय समिति आवासीय कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया आयोजित बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल उपस्थित थे इसके अलावा आयोजित बैठक में काफी संख्या में एमपीएल पॉवर प्लांट में कार्यरत सुरक्षा कर्मी थे बैठक में आए एमपीएल पॉवर प्लांट में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने अपनी समस्याओ को अशोक मंडल के समक्ष रखा बैठक के माध्यम से समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि एमपीएल पॉवर प्लांट में कार्यरत सभी सुरक्षाकर्मियों को प्रबंधन को उसका वाजिब हक देना होगा। जब प्लांट में कार्यरत अन्य कंपनियों के मजदूरों को 3800 सौ रुपए भता के रूप में मिलता है तो सुरक्षा कर्मियों को सिर्फ ₹1200 क्यों? सुरक्षा कर्मी जितने दिन ड्यूटी करते हैं उतने दिन का ही पैसा मिलता है। जबकि नियमानुसार उन्हें भी सप्ताह में एक दिन छुट्टी का अधिकार है तथा छुट्टी के पैसे का भुगतान सुरक्षा कर्मियों को मिलना चाहिए बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जो सुरक्षाकर्मी 14 वर्ष से कार्यरत हैं तथा जिनकी तत्काल नियुक्ति होती है सभी का बेसिक वेतनमान एक ही है। यह कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। सुरक्षा कर्मियों को भी अर्ध कुशल से कुशल मजदूर के रूप में पदोन्नति कर उन्हें उसका वेतनमान दिया जाना चाहिए। सभी सुरक्षाकर्मी इकट्ठा होकर एक साथ लड़े उनकी मांगों को प्रबंधन मानना होगा।

अशोक मंडल ने कहा कि एमपीएल संयंत्र निर्माण के समय ही झारखंड के कोडरमा एवं पश्चिम बंगाल के अंडाल एवं रघुनाथपुर में भी पावर प्लांट बैठा। वहां के विस्थापतिकों को आज तक नियोजन नहीं मिला है। एमपीएल प्लांट के विस्थापितों ने अपनी लड़ाई स्वयं लड़ी। 1500 विस्थापन में 1100 को नियोजन मिल चुका है तथा 300 लोगों ने नियोजन के बदले पैसे ले लिए हैं। सबसे अच्छा की बात तो यह है कि इतिहास में पहली बार विशाल पहाड़ी गांव के डेड डिसमिल जमीन के बदले एक ही परिवार के नौ लोगों को नियोजन मिला। यदि अभी भी विस्थापित आपस में संगठित रहे तो प्रबंधन को सभी मांगे माननी होगी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular