40.1 C
Jharkhand
Saturday, June 13, 2026

रामगढ़ में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

रांची:रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक को पता चला था कि सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी, रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AH 1869, से कुछ लोग स्मैक या ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए भुरकुंडा आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और भुरकुंडा के विभिन्न इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान दो मुहानी रिवर साइड, भुरकुंडा के पास पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को रोका। गाड़ी रोकते ही उसमें सवार दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार बेदिया (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी कोडी बरकाकाना थाना पतरातु (बरकाकाना) तथा महफुज आलम उर्फ राजन (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी चैनगड्डा थाना पतरातु (भदानीनगर), जिला रामगढ़ के रूप में की गई।

दोनों की तलाशी लेने पर कुल 9.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई —
जिसमें 4.77 ग्राम महफुज आलम के पास से और 4.3 ग्राम राजेश कुमार बेदिया के पास से मिली।

दोनों आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 265/2025, दिनांक 06 नवंबर 2025, धारा 22(b)/27 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
अपराधी को उसी की भाषा में देंगे जवाब, अगर चला दी गोली तो अब दोनों आंखों के बीच उसे भी लगेगी,SSP
00:31
Video thumbnail
झारखंड T 20 लीग में आज किसके साथ किसका मुकाबला...?
00:48
Video thumbnail
गोल्फ ग्राउंड कार्निवाल मेले में संचालक कर रहा था पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,निगम ने की कार्रवाई
04:42
Video thumbnail
सरायकेला खरसांवा:अब ट्रैफिक पुलिस के जवानों को गर्मी में मिलेगी ठंडक ,SP निधि द्विवेदी ने दिया Spl..
02:46
Video thumbnail
धनबाद बरटांड बस स्टैंड हुआ रणक्षेत्र में तब्दील,नवल बस संचालकों के साथ मारपीट...
01:47
Video thumbnail
22 सूत्री मांगों को लेकर बरमुरी ओसीपी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू समर्थन में पहुंचे विधायक
02:32
Video thumbnail
मानसून से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की निगम की तैयारी, लेबर बढ़ाने का आश्वासन,पानी, सड़क, नाली
02:46
Video thumbnail
न डरना है न एक चवन्नी किसी को देना है अगर आप पर कोई गोली चलाएगा तो हम उसका खोपड़ी खोल देंगे,धनबाद
06:42
Video thumbnail
अमृत भारत स्टेशन के रूप में विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में जल्द दिखेगा गोमो जंक्शन
01:53
Video thumbnail
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर फिर बोला तीखा हमला...
05:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!