24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद प्रतिनिधि का औचक निरीक्षण…

अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं और चिकित्सकों की कमी पर जताई चिंता

गिरिडीह:जमुआ प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जमुआ में रविवार, 9 नवंबर को सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव और पूर्व विधायक प्रतिनिधि बैजनाथ यादव उर्फ बैजू यादव ने औचक निरीक्षण किया। दोनों प्रतिनिधि करीब दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि —“करोड़ों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में मात्र एक CHO (डॉ. विकास) मौजूद हैं। एमबीबीएस डॉक्टरों की अनुपस्थिति से अस्पताल वीरान लगता है। आम लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है, जो चिंताजनक है।”

वहीं पूर्व विधायक प्रतिनिधि बैजनाथ यादव (बैजू यादव) ने कहा कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग से चर्चा करेंगे, ताकि अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि रविवार हो या कार्यदिवस — इतनी बड़ी स्वास्थ्य संस्था में यदि डॉक्टरों की कमी बनी रहती है, तो आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular