32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद में कारोबारी पर हमला, 10 लाख की लूट – अपराधियों की तलाश में पुलिस सक्रिय…

IMG 20251109 WA0065

धनबाद:धनबाद के बरवाअड्डा बाजार समिति परिसर में देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कारोबारी श्याम भीमसरिया पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने विरोध करने पर पिस्टल की बट से कारोबारी के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवा में फायरिंग भी की और करीब 10 लाख रुपये नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को तत्काल एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सिटी एसपी रितिक श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

वहीं, धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस-प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

सिटी एसपी ने कहा, “इस वारदात में शामिल अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें उनके कृत्य की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular