32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

मतगणना के दिन पटना में सभी स्कूल बंद रहेंगे, जिलाधिकारी का आदेश जारी…

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले पटना जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 14 नवंबर (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

यह फैसला मतगणना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में संभावित बदलाव और सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि मतगणना के दिन शहर में भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

पटना के जिलाधिकारी ने कहा,“मतगणना के दिन ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है। संभावित जाम और असुविधा से बचने के लिए 14 नवंबर को पटना जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।”

बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान 11 नवंबर को संपन्न हुआ था और मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पटना समेत पूरे राज्य में 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और अनावश्यक रूप से ट्रैफिक में यात्रा से बचें।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular