25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

बाघमारा जेएमएम महिला मोर्चा कमिटी का होगा पुनर्गठन…

धनबाद:बाघमारा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महिला मोर्चा की पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय के नेतृत्व में वेस्ट मोदीडीह में जेएमएम बाघमारा कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

इस मौके पर धनबाद जिला जेएमएम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना हेंब्रम और बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंचासीन हुए, वहीं सैकड़ों महिला सदस्याओं ने भी भाग लिया।

बैठक में महिला मोर्चा बाघमारा प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। इस दौरान कई नामों का प्रस्ताव केंद्रीय कमिटी को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। माना जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय की दावेदारी इस बार भी मजबूत है।

बैठक में ‘मईया सम्मान योजना’ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और उपस्थित महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएँ भी रखीं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष ने यह जानकारी दी कि 18 नवंबर से राज्य में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम पुनः शुरू किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान में शामिल होकर मईया सम्मान सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular