32.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक की मौत, चार मजदूरों के दबे होने की आशंका..

निरसा:निरसा अनुमंडल अंतर्गत ECL मुगमा एरिया के बंद पड़े कापासारा आउटसोर्सिंग में रविवार की सुबह अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुहाने के अंदर चाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार मजदूरों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुहाने के आसपास मजदूरों के कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आउटसोर्सिंग लंबे समय से बंद है, लेकिन इसके बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक अवैध उत्खनन करते हैं।

कोयला माफियाओं की सक्रियता का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की सूचना के बाद कुछ मजदूरों के परिजन मौके पर पहुँचे थे, लेकिन कोयला माफिया उन्हें आसपास कहीं छिपा कर रख रहे हैं ताकि मामला दबाया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मुहाने की सफाई कर मलबा हटाया जाए तो अंदर दबे मजदूर—चाहे घायल या मृत—मिल सकते हैं।

ECL टीम ने किया निरीक्षण, अवैध उत्खनन की पुष्टि

ECL की टीम मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने प्रारंभिक रूप से माना है कि घटना अवैध उत्खनन के दौरान हुई
ECL अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस बंद आउटसोर्सिंग में कंपनी लगातार भराई (फिलिंग) कराती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग मुहाना खोलकर कोयला निकालते रहते हैं
ECL द्वारा भराई का कार्य लगातार जारी है।

निरसा क्षेत्र में अवैध उत्खनन चरम पर

यह कोई पहली घटना नहीं है। निरसा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों अवैध कोयला उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है। आए दिन ऐसे हादसे घटते रहते हैं और चंद पैसों की लालच में मजदूर अपनी जान गंवा रहे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि ECL या प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर क्या कड़े कदम उठाता है।

 

spot_img
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!