35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग करते हुए..कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को फोन कर परेशान करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज….

झारखंड:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत मुख्यमंत्री के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने गोंदा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार अज्ञात कॉलर ने स्वयं को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को फोन किया और अनावश्यक रूप से परेशान किया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी नंबर से पूर्व में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी फोन कर परेशान किया गया था

ट्रू कॉलर पर जिस नंबर 7439077614 से कॉल किया गया, वह “अभिजीत न्यू सिम जिम पीटी” के नाम से प्रदर्शित हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस कृत्य को मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने तथा वीवीआईपी को परेशान करने का गंभीर एवं निंदनीय प्रयास बताया है।

शिकायत के साथ कॉल की रिकॉर्डिंग भी पेन ड्राइव में संलग्न की गई है। रिकॉर्डिंग के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताते हुए असभ्य और संदिग्ध व्यवहार किया।

 

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!