24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषयक परिचर्चा आयोजित….

धनबाद: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज अनुमंडल कार्यालय (पुराने समाहरणालय) परिसर में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह तथा पत्रकार बंधुओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा विषय की भूमिका प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बढ़ती भ्रामक सूचनाओं की चुनौती से निपटने के लिए तथ्य आधारित, सत्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, धनबाद के तत्वाधान में आयोजित इस परिचर्चा में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर फैल रही फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाओं के इस दौर में प्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। तथ्यों की जांच, विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग, नैतिक पत्रकारिता और संपादकीय अनुशासन ही मीडिया की विश्वसनीयता को कायम रख सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकारों ने यह भी बताया कि मीडिया का मूल उद्देश्य जनता को सत्य, सटीक और संतुलित सूचना उपलब्ध कराना है।

चर्चा के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, तकनीकी चुनौतियों, सोशल मीडिया के प्रभाव तथा विश्वसनीय सूचना तंत्र को मजबूत करने के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के क्रम में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विनीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular