32.1 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

सदर अस्पताल धनबाद में महिला का सफल ऑपरेशन, बिना खर्च मिला उच्चस्तरीय इलाज…

धनबाद: धनबाद के सदर अस्पताल में 29 वर्षीय सबबों बनो का पेल्विक ऑर्गन प्रोलेप्स का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। कई वर्षों से स्त्री-रोग संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही मरीज निजी अस्पताल में महंगा इलाज नहीं करा पा रही थीं, जहाँ इस ऑपरेशन की लागत ₹50,000–₹60,000 तक होती।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने जाँच के बाद तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। 17 नवंबर 2025 को डॉ. संजीव के नेतृत्व में डॉ. राज कुमार (निश्चेतक) और ओटी टीम मधुसूदन मरांडी एवं शशी कुमार द्वारा ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मरीज की स्थिति अब सामान्य और सुरक्षित है।

मरीज के पति महमूद आलम ने कहा कि सदर अस्पताल ने उन्हें आर्थिक बोझ से राहत देते हुए जीवन बदलने वाला उपचार दिया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

 

spot_img
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular