23.3 C
Jharkhand
Monday, November 2, 2026

Muzaffarpur Youth Murder Case: मुजफ्फरपुर की पकड़ी नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; बाएं हाथ पर मिला कटे का निशान

Muzaffarpur Youth Murder Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित नहर में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। युवक के बाएं हाथ पर कटे का निशान पाया गया है। घटनास्थल के पास से उसकी गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से भी जांच रही है।

Muzaffarpur Youth Murder Case: मुजफ्फरपुर की पकड़ी नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; बाएं हाथ पर मिला कटे का निशान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गयी। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की।

पकड़ी नहर में कैसे पहुंचा युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Muzaffarpur Youth Murder Case: मुजफ्फरपुर की पकड़ी नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; बाएं हाथ पर मिला कटे का निशान

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पकड़ी नहर में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना करजा थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई। युवक के बाएं हाथ पर कटे का निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पकड़ी नहर के पास से राहुल की गाड़ी भी बरामद की गयी है। पुलिस गाड़ी और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

एसडीपीओ ने जतायी हत्या की आशंका

घटनास्थल पर पहुंचीं एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मामले को हत्या का प्रतीत होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव मिलने की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुटाये गये साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक युवक की मौत के कारणों और घटना के पीछे की वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

कंसल्टेंट एजेंसी चलाते थे राहुल ठाकुर

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल ठाकुर के पिता रामानंद ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। राहुल खुद कंसल्टेंट एजेंसी चलाते थे। उनका काम बच्चों के शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन से संबंधित था। परिजनों ने बताया कि राहुल की मां की पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है। परिवार में पिता के अलावा पत्नी और एक छोटी बच्ची है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Bettiah Sweet Shop Raid: दीपावली-छठ से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों को नोटिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल राहुल ठाकुर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव मिलने के स्थान, युवक के शरीर पर मिले निशान, बरामद गाड़ी और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular